महाराष्ट् की देवेन्द्र फडणवीस सरकार के एक मंत्री भारतीय जनता पार्टी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गए हैं। जहां एक ओर स्वच्छ भारत अभियान का बीजेपी प्रचार कर रही है. वहीं महाराष्ट्र की सत्ताधारी बीजेपी सरकार के जल संरक्षण मंत्री राम शिंदे का सड़क किनारे हल्के होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो सामने आते ही मंत्री राम शिंदे और राज्य सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। वहीं मामले में मंत्री का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने खुद के बीमार होने की बात कही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
