Monday , 27 July 2026

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे CM मनोहर लाल, किसान आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात

नेशनल डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर गांधी को याद कर नमन किया। वहीं उत्तराखंड शहीद सत्येंद्र चौहान को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश के किसानों को बरगलाया जा रहा है- सीएम मनोहर लाल

वहीं तिरंगा यात्रा सेवा और समर्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहल लाल ने उत्तराखंड की जनता को किया संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आज देश के किसानों को बरगलाया जा रहा है। जबकि मोदी सरकार किसानों के हक में तीनो बिल लाई है। ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके। वहीं सीएम मनोहर लाल का कहना है कि, कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी की सीमाओं पर महीनों से चल रहे प्रदर्शन ने दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा राजस्थान पंजाब उत्तर प्रदेश के उद्यमी में आम लोगों को परेशान कर रखा है और सरकार किसानों से लगातार वार्ता कर रही है। इसमें सरकार का रुख साफ है कि यह कानून बना रहेगा।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *