नेशनल डेस्क: नेशनल डेस्क: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के महंत नरेन्द्र गिरी की मौत मामले में सीबीआई कड़ी जांच कर रही है। तो वहीं, अदालत ने सीबीआई को तीनों आरोपियों आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद और संदीप तिवारी को पूछताछ और आगे की जांच के लिए पांच दिन के रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है। तीनों नैनी सेंट्रल जेल में बंद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीबीआई ने कोर्ट में ये कहा
केंद्रीय एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि, मामले की जांच के लिए तीनों आरोपियों से पूछताछ बेहद जरूरी है। महंत ने तीनों आरोपियों पर अपनी मौत से पहले कथित सुसाइड नोट में उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। बता दें, सीबीआई ने पिछले हफ्ते नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की जांच शुरू की थी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
