नेशनल डेस्क- भारत में कोरोना की गति धीमी पड़ गई है, बता दें, कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जीरी किए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 29 हजार 616 नए मामले आए हैं, तो वहीं 28 हजार 46 लोगों ने इससे रिकवरी कर ली है, और 290 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवां दी है। इन मामलों में सिर्फ केरल के ही17 हजार 983 मामले और 127 मौतें शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Read More Stories:

बतादें, कोरोना के मामलों में कई राज्यों में बेशक गिरावट दर्ज की गी हो लेकिन, केरल में कोरोना के कहर से आभी भी लोगों को नीजात नही मिली है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के 15 लाख 92 हजार 421 सैंपल टेस्ट किए गए, साथ ही कल तक कुल 56 करोड़ 16 लाख 61 हजार 383 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में आभी भी इतने संक्रमित मरीज मौजूद
देश में कोरोना वायरस की शुरुआत से लेकर अब तक कुल तीन करोड़ 36 लाख 24 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं,4 लाख 46 हजार 658 लोगों की मौत हो चुकी है,वहीं 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अभी भी मौजूद हैं, जिनमें 3 लाख 1 हजार मरीज संक्रमित हैं, और उनका इलाज जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
