Saturday , 25 July 2026

सोनू सूद के घर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स का छापा, CM केजरीवाल आए सपोर्ट में

बॉलीवुड डेस्क: एक्टर सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स का दूसरे दिन भी छापा जारी है। दूसरे दिन भी अधिकारियों की सोनू सूद के घर पर सर्वे के लिए पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को इनकम टैक्स मामले में सोनू सूद से जुड़ी 6 जगहों पर सर्वे किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, सोनू सूद के फाइनेंसियल रिकॉर्ड्स, इनकम, अकाउंट बुक्स, खर्च से जुड़े डाटा को खंगाला जा रहा है। सोनू सूद के घर किए जा रहे सर्वे पर आम आदमी पार्टी ने भी अपनी नाराजगी जताई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोनू सूद के सपोर्ट में खड़े हुए हैं।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि- सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। @SonuSood जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *