नेशनल डेस्क: उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियां एब तेज हो गई हैं। तो वहीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। कयास लगाए ज रहे हैं कि, बेबी रानी मौर्य एक बार फिर सक्रिय राजनीति में आने वाली हैं। ब ता दें, बेबी रानी मौर्य तीन साल तक उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं। अब उनके विधासभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
माना जा रहा है कि बेबी रानी मौर्य यूपी से चुनाव लड़ सकती हैं। इस वजह से उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि, इस्तीफे के बाद अब बेबी रानी मौर्य को भी कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
READ MORE STORIES
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
