हिमाचल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की जमकर तारीफ की है। पीएम ने कहा कि, यह पहाड़ी राज्य 100 साल की सबसे बड़ी, कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में ‘चैंपियन’ बन कर उभरा है। मोदी ने सौ प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना रोधी टीकों की पहली खुराक लगाए जाने को राज्य सरकार की तारीफ की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 टीकाकरण के लाभार्थियों से संवाद के दौरान यह बात कही। बता दें, हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां अब तक सभी पात्र लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।
Read More Stories
- Himachal: देखते ही देखते भरभरा कर गिर गया पहाड़, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश
- आर्मी जवान ने पत्नी समेत तीन महिलाओं को मारी गोली, जाने पूरा मामला
हिमाचल विकास की नई गाथा लिख रहा है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि, जो हिमाचल प्रदेश कभी छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए संघर्ष करता था वह आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह सब कुछ देवी-देवताओं के आशीर्वाद से, हिमाचल सरकार की कुशलता से और हिमाचल प्रदेश के जन-जन की जागरूकता से संभव हो पाया। हिमाचल प्रदेश ने एक टीम के रूप में काम करके यह उपलब्धि हासिल की है। 100 वर्ष की सबसे बड़ी महामारी के विरुद्ध लड़ाई में हिमाचल प्रदेश चैंपियन बन कर सामने आया है।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
