हरियाणा डेस्क: हरियाणा के किसानों ने महापंचायत के लिए रणनीति तैयार कर ली है। हरियाणा के किसान सभी टोलो पर इकट्ठे होकर रणनीति तैयार करके सैकडो वाहनों से मुजफफनगर में जाएंगे। इसके लिए हिसार में बाडो पट्टी टोल से रणनीति तैयार कर ली है। जाने से पहले 58 गावों से लोगों के प्रतिनिधि इकट्ठे हुए और जाने के लिए तैयारियां की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
5 सितंबर को सुबह 300 गाडियों में रवाना होगें किसान
फैसला लिया गया कि, किसान महापंचायत के लिए रात और 5 सितंबर को सुबह 300 गाडियों में रवाना होगें। वहीं इस दौरान किसान नेता सदानंद ने कहा कि हरियाणा के किसानो की तैयारिया पूरी है। हिसार से 300 गाडियों के साथ किसान महापंचायत के लिए रवान होगे और इस महापंचायत में महिलाएं भी भाग लेंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
