नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी दिल्ली में टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को सम्मानित किया। अमित शाह ‘पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो’ के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें, मणिपुर सरकार ने मीराबाई चानू को पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के रूप में नियुक्त किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टोक्यो ओलंपिक्स में मीराबाई चानू ने जीता था रजत पदक
बता दें, टोक्यो में पिछले महीने आयोजित ओलंपिक खेलों में चानू ने भारत को पहला पदक दिलाया था। चानू ने यहां वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद उनके स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
