तेलंगाना डेस्क- तेलंगाना से एक बेहद हेरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हत्या की आरोपी 36 वर्षीय महिला की लाठी-डंडों से पिटाई की गई इतना ही नही उस पर मिर्च पाउडर से हमला किया गया और तेलंगाना के सूर्यपेट शहर के पास गलियों में निर्वस्त्र कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना में शामिल होने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को घटना में शामिल पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नाइक इलाके में लौटने से डरती थी महिला
जिस महिला पर हमला किया गया था, वह इस साल जून में सुरपेट के पास राजा नाका थांडा में एक 40 वर्षीय शंकर नायक की हत्या के छह आरोपियों में से एक है। वह जमानत पर बाहर थी और सूर्यपेट में अपनी बहन के घर पर रह रही थी। वह राजा नाइक इलाके में लौटने से डरती थी क्योंकि उसे डर था कि नाइक का परिवार उस पर हमला कर सकता है । महिला एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजा नाका क्षेत्र गई थी। शंकर नायक के परिजनों को पता चला कि महिला वहां से लौट आई है, और वे उस पर हमला करने चले गए।
Read More Stories:
महिला को घसीटकर लाठी-डंडों से की पिटाई
इसके बाद महिला को घसीटकर लाठी-डंडों से पिटाई की गई और शंकर नायक के परिजनों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके कपड़े फाड़ने के बाद उसे गलियों में घुमाया गया । पुलिस ने बताया कि बाद में महिला घटनास्थल से भागने में कामयाब रही और सूर्यपेट एमपीटीसी शांता बाई के घर में घुस गई । इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद महिला को सूर्यपेट अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में उसने अपने हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।पुलिस ने बताया कि दो किशोरों सहित अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
