ब्यूरो रिपोर्ट- एक 33 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों को मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक कुएं में फेंक दिया और फिर खुद की जान ले ली। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महिला ने सोमवार को बताया कि अपनी सास के साथ मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अपनी दो बेटियों को कुएं में फेंकनें के बाद उसने अपनी जान ले ली । इसमें 33 वर्षीय महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने कहा कि महिला की सबसे छोटी बेटी जीवित रहने में कामयाब रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
मोबाइल फोन छीन हुआ था विवाद
छतरपुर के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) ने पीटीआई को बताया कि घटना परवा गांव में हुई। जिसमे महिला की और 10 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि चार साल की बेटी कुएं की ईंटों के बीच फंसने के बाद बच गयी । ग्रामीणों के अनुसार महिला की सास ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था, जिसकी वजह से बहस हो गई। फिलहाल पुलिस जाचं चल रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
