ब्यूरो रिपोर्ट- रुड़की के चंदापुर निवासी मनीष कुमार लगभग 4 दिन पहले अपनी ससुराल झबरेड़ा के सैदाबाद गया हुआ था। जिसमें आज सुबह सवेरे संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला है। वही युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार आज से लगभग 3 वर्ष पूर्व पनियाला चंदापुर निवासी मनीष कुमार पुत्र ब्रह्मपाल ने सैदाबाद निवासी वर्षा के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव रहने लगा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read more Stories:
- जब लड़कियों को नही दे सके सुरक्षा,तो उनकी आजादी पर ही लगा दी रोक
- पती ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स को सुई-धागे से सिला, पत्नी के ‘चरित्र’ पर था शक
ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
वहीं परिजनों का आरोप है कि आज से 4 दिन पूर्व वर्षा के भाई व अन्य तीन युवक मनीष कुमार को अपने साथ लेकर गए थे और आज सुबह उसका शव मिला है। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष के द्वारा मनीष कुमार की हत्या की गई है। वहीं इस मामले में एसपी देहात का कहना है कि आज सुबह सवेरे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस के द्वारा सभी तथ्यों पर बारीकी से जांच की जा रही है। आगे जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
