Friday , 11 September 2026

15 अगस्त को अमेरिका भी लहराएगा भारत का तिरंगा

नेशनल डेस्क- इस साल हमारे देश को आजाद हुए पूरे 75 साल हो जाएंगे। इसी उपलक्ष्य में भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के एक प्रमुख भारतीय प्रवासी संगठन के द्वारा 15 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय झंड़ा लहराया जाएगा। बता दें, ये अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा होगा जो टाइम्स स्क्वायर पर लहराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी कनेक्टिकट 15 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराने के साथ शुरू होने वाले दिन भर के समारोहों की मेजबानी करेंगे। बताया जा रहा है कि, टाइम्स स्क्वायर पर पहला भारत दिवस बिलबोर्ड 24 घंटे के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पिछले साल पहली बार फहराया गया था
फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन यानि (एफआईए) ने पिछले साल पहली बार देश के स्वतंत्रता दिवस पर टाइम्स स्क्वायर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। पहली बार न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित गंतव्य पर भारतीय तिरंगा फहराया गया था जोकि हम सभी के लिए गर्व की बात है। एफआईए के अध्यक्ष की माने तो, उनका इरादा टाइम्स स्क्वायर पर हर साल तिरंगा फहराने का है। इस साल जो तिरंगा फहराया जाएगा वो अब तक के तिरंगों में सबसे बड़ा होगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *