Saturday , 25 July 2026

देश में 147 दिन बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले, बीते 24 घंटे में नए 28,204 केस

नेशनल ड़ेस्क:  देश में कोरोना के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। भारत में 147 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सामने आई जे जानकारी

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.45 प्रतिशत हो गई है, जो अभी तक की सर्वाधिक दर है।

लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,682 हो गई

देश में संक्रमण से 373 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,682 हो गई है। अभी 3,19,98,158 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है ,जो कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 13,680 की कमी आई है।

About Suman Kashyap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *