Saturday , 12 September 2026

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की 9 खिलाड़ियों को मिलेगा 50-50 लाख पुरस्कार

हरियाणा डेस्क: भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में कांस्य पदक नहीं जीत पाई, लेकिन उनके प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया। टीम के शानदार खेल से प्रभावित हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया कि, ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की नौ खिलाड़ियों को सरकार 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। उन्होंने भारतीय टीम को टोक्यो ओलंपिक में प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें, टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय महिसा हॉकी टीम गेम तो नहीं जीत पाई, लेकिन लोगों के दिल जीतने में वे कामयाब रही। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी सहारहना हो रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *