हरियाणा डेस्क: हरियाणा के स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने आज यानि शुक्रवार को अंबाला के वैक्सीन सैंटरों का निरीक्षण किया और वहां पर वैक्सीन लगाने के दौरान बरते जाने वाले सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी ली। एक ओर जहां उन्होंने स्वास्थय अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी ली, तो वहीं उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से भी बातचीत की और उनका हाल चाल जाना। इस बारे में जब अनिल विज ने बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि हरियाणा में वैक्सीनेशन का अभियान जोरो से जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अब तक हरियाणा में कुल 1 लाख 25 लाख के करीब वैक्सीनेशन हो चुकी है
अब तक हरियाणा में कुल 1 लाख 25 लाख के करीब वैक्सीनेशन हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इन आंकड़ों में सबसे ज्यादा संख्या उन लोगों की है, जिन्होंने अभी पहली डोज ही ली है।

मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों को अब दूसरी डोज लगनी है उनकी पूरी लिस्ट बनाई जाए। ताकि ऐसे लोगों को घरो से बुला कर उनकी डोज कंप्लीट करवाई जाए। कहीं ऐसा ना हो कि लोग पहली डोज ही लगवा लें और उनकी दूसरी डोज अधूरी रह जाए।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
