हरियाणा डेस्क: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ऑनलाइन माध्यम से पीजीआईएमएस रोहतक में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस दौरान रोहतक से भाजपा सांसद डा. अरविंद शर्मा भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
विजे ने संक्रमण के दौर में PGIMS के कार्यों की सराहना की
अनिल विज ने 2 ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट, न्यूरोसर्जरी की आईसीयू व हिमो डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया। जबकि न्यूक्लीयर मेडिसिन कांप्लेक्स, लीनियर एक्सलेटर, कम्युनिटी सेंटर व कन्वेंशन हॉल का शिलान्यास किया। इस दौरान अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री व सांसद ने कोरोना संक्रमण के दौर में पीजीआईएमएस के कार्यों की सराहना की।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
