नेशनल डेस्क: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉनसून सत्र में अपने नए मंत्रियों का परिचय कराते हुए विपक्ष पर तंज कसा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों का परिचय करवा रहे थे। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कांग्रेस समेत कुछ अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया और कहा कि, कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है कि दलित, आदिवासी, ओबीसी और महिला मंत्रियों का यहां परिचय कराया जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीएम मोदी ने कसा तंज
संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन नए मंत्रियों का सदन में परिचय देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही खड़े हुए, उसी दौरान विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। पीएम मोदी ने सदन में कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘मैं सोच रहा था कि सदन में एक उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बड़ी संख्या में हमारी महिला सांसद मंत्री बनी हैं। आज खुशी का माहौल होगा कि आदिवासी साथी बड़ी संख्या में मंत्री बने हैं।’
Read More Stories
Corona से हुई जिसकी मौत, उसी को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज, मामला जानकर होश उड़ जाएंगे
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
