Thursday , 29 October 2026

Big Breaking: सीरियल ब्लास्ट करने की तैयारी में लखनऊ में छिपे थे आतंकी, कई नेता भी थे निशाने पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेशनल डेस्क:  उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद उत्‍तर प्रदेश एटीएस और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये सीमा पार लोगों के संपर्क में थे इनके पास से संदिग्ध सामग्री मिली है। मौके पर एटीएस कमांडो मौजूद हैं, तलाशी अभियान चल रहा है।


कई जिलों में सीरियल ब्लास्ट करने की फिराक में थे आंतकी

बताया जा रहा है कि ये राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में सीरियल ब्लास्ट करने की फिराक में थे। इनके पास से प्रेशर कुकर बम भी बरामद किया गया है। इनके पास से लाइव बम बरामद किया गया है। यूपी एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी का कहना है कि ये सिसिलेवार ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे।

आतंकियों का कश्मीर से लिंक

इन आतंकियों का कश्मीर से भी लिंक है। ये स्लीपर सेल थे और सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। ये आज या कल में ही राजधानी लखनऊ में ब्लास्ट करने वाले थे। ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे, जिसकी पहले से ही प्लानिंग कर ली थी। ये भी सामने आ रहा है कि बीजेपी के कई बड़े नेता भी इनके निशाने पर थे। कई और ऐसे आतंकि छुपे हो सकते हैं जिनकी तलाश जारी है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *