नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस की चेन अब धीरे-धीरे टूटती जा रही है। देश के 61 दिनों के बाद एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जी हां, 61 दिनों बाद कोविड-19 के एक लाख नए मामले सामने आए हैं, जो कि 5 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। इसके साथ ही दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34 फीसद हो गई है। इस दौरान महामारी से 2,427 और लोगों की मौत हुई है। करीब 43 दिन बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की यह सबसे कम संख्या है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,00,636 नए मामले मिले
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आकड़ों के अनुसार 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,00,636 नए मामले मिले हैं। इसके बाद देश में महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,89,09.975 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 2,427 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,49,186 हो गई है। उपचाराधीन मामलों की संख्या भी घटकर 14 लाख पर आ गई है। बीते दिन 1,74,399 नए मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 2,71,59,180 पहुंच गई है। यह लगातार 25वां दिन है जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमितों की संख्या से अधिक है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
