टोहाना, 13 जुलाई(नवल सिंह): गुप्त सूचना के आधार पर देर रात्रि राजनगर में छापेमारी के लिए गई सीआईए टीम पर हुए हमले का मामला प्रकाश में आया है। घायल कर्मियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हमले में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं जिनमें से एक की वर्दी भी फाड़ दी। इससे पहले भी टोहाना शहर में एक पुलिस कर्मी की वर्दी फाडऩे का मामला प्रकाश में आया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एएसआई सोमनाथ ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि राजनगर में जोगिंद्र सिंह के घर में गांजा बेचने का धंधा चल रहा है। सुचना के आधार पर उनकी टीम ने बताई गई जगह पर छापेमारी की तो वहां से पुलिस को गंजा बरामद हुआ लेकिन इस दौराम कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मिलकर सीआईए टीम पर हमला कर दिया घायल। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
