Wednesday , 28 October 2026

CM मनोहर लाल के खिलाफ किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन,पुलिस ने किया लाठीचार्ज, शुरू हुआ विरोध

हरियाणा डेस्क: हिसार में कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बड़े विरोध का सामना करना पडा है। यहां पर किसानों ने जबरदस्त विरोध किया, जिसके कारण किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया है। इतनी ही नहीं किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान कई किसानों के घायल होने की भी सूचना है। वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे किसानों पर हुई बर्बरता करार दिया। झड़प में कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हैं। तो वहीं किसानों पर लाठी चार्ज के बाद विरोध भी शुरू हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, हरियाणा में निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान डरने वाले नहीं है। गाजीपुर बॉर्डर से हिसार के लिए निकल चुका हूं। आंदोलनकारी किसानों का रास्ता लाठी और गोली से नहीं रोक सकते।

हिसार के सभी टोल दो घंटे के लिए जाम कर दिए गए हैं। नारनौंद में किसानों ने हांसी-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया है। लाठीचार्ज और किसानों की गिरप्तारी के विरोध में लोगों ने जाम लगाया है। वहीं हिसार में किसानों ने आईजी का घेराव करने का ऐलान किया और सोमवार को थानों का घेराव करेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *