Friday , 11 September 2026

हरियाणा बहुद्देशीय स्वास्थ्य विभाग के 11 हजार कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर बैठे

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार, 27 अगस्त : हरियाण में बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अपना काम बंद करके सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा कर दी है। जिसके तहत हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्र व जीएट सैंटर बंद कर 11 हजार कर्मचारी धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो उनका यह आंदोलन आज से लगातार जारी रहेगा।

बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी आज काम छोड़ों हड़ताल पर बैठ गए हैं। हिसार जि़ले भर के बहुद्देशीय कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी वर्ग को तकनीकी घोषित किया जाए, बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के महिला और पुरुष कर्मियों को वेतनमान 9300.34800 ग्रेड पे 4200 रुपये सातवें वेतनमान आयोग में लेवल 6 लागू करने की अधिसूचना जारी की जाए। आरसीएच परियोजना में कार्यरत अनुबंधित महिला कर्मियों को 2 साल की सेवा उपरांत नियमित किया जाए। अनियमित होने तक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार समान काम समान वेतनमान लागू किया जाए। एमपीएचडब्ल्यू पुरुष कर्मियों का वर्दी भत्ता एएफटीए बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की जाए। आरसीएच परियोजना में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू महिला कर्मियों को एफटीए और वर्दी भत्ता दिया जाए।

बहुउद्येश्यी एसोसिएशन के जि़ला प्रधान अनिल गोयत ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगे पूरी करने का आवासन दिया था परंतु सरकार ने उनकी कोई मांगे पूरी नही की है उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11 हजार कर्मचारी काम छोड कर हडताल पर बैठ गए है। सरकार की नीति और नियति दोनों में खोट है। स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने पर जो तमाम असुविधाएं आमजन को होगी उसके लिये हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग प्रशासन पूर्णत: जि़म्मेवार होगा।उन्होंने बताा कि बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी वर्ग को तकनीकी घोषित किया जाए, बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के महिला और पुरुष कर्मियों को वेतनमान 9300.34800 ग्रेड पे 4200 रुपये सातवें वेतनमान आयोग में में लेवल 6 लागू करने की अधिसूचना जारी की जाए।

आरसीएच परियोजना में कार्यरत अनुबंधित महिला कर्मियो को 2 साल की सेवा उपरांत नियमित किया जाएएनियमित होने तक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार समान काम समान वेतनमान लागू किया जाए। एमपीएचडब्ल्यू पुरुष कर्मियों का वर्दी भत्ताएएफ टीए बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की जाए। आरसीएच परियोजना में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू महिला कर्मियो को एफटीए और वर्दी भत्ता दिया जाए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *