हरिय़ाणा डेस्क: देशभर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा किए गए कोरोना महामारी को लेकर ट्वीट पर पलटवार करते हुए अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने सवाल उड़े किए। असीम गोयल ने कहा कि सत्ता के समय भी यह बेकार लोग रहे हैं। असीम ने कहा कि भारत का पप्पू और हरियाणा का पप्पू मिलकर कांग्रेस की लुटिया तो डूबो चुके हैं और अब यह भारत को दोबारा विदेशियों के हाथ की कठपुतली बनाना चाहते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
असीम गोयल ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब
असीम गोयल ने राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर कहा कि यह महामारी का समय है और सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। दानवीर आगे बढ़कर कोरोना में मदद कर रहे हैं। असीम ने कहा कि केवल विपक्ष आगे नहीं आ रहा है। वह विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहे हैं। जिस पार्टी ने 50 साल तक देश में सत्ता संभाली है वह पार्टी सवाल खड़ा कर रही है तो शर्म की बात है। उनकी सरकार के समय में केवल 1 एम्स था, लेकिन मोदी की सरकार में 12 एम्स बन रहे हैं। उस पार्टी ये यह लोग सवाल पूछ रहे हैं। असीम गोयल ने कहा कि आज पार्टियों के बीच की लड़ाई को खत्म करके भारत को बचाने का समय है। विदेशों को मैसेज देने का समय है कि हम एक हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
