रेवाड़ी जिले में पंजाबी समाज द्वारा लोहड़ी पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।इस मौके पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रेवड़ी तथा मूंगफली देकर शुभकामनाएं दी। लोहड़ी के उपलक्षपर बीती देर शाम मियांवाली पंचायती धर्मशाला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंजाब की एक भंगड़ा पार्टी ने भंगड़ा प्रस्तुत कर पार्टी में चार चांद लगा दिए।
इस मौके पर पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव व रेवाड़ी के स्थानीय विधायक रणधीर कापड़ीवास ने मूंगफली और रेवड़ी डालकर अग्नि को प्रज्वलित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि लोहड़ी का पर्व एकता और भाईचारे का प्रतीक है। कर्यक्रम में पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव् की बहू व लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का भी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने भी पंजाबी समाज के लोगों को इस पर्व पर बधाई दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
