नेशनल डेस्क: देश में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से एक खास अपील की है। सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि, अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका सभी नागरिकों को नि:शुल्क लगाया जाना चाहिए और देश की टीकाकरण मुहिम को गति देने के मकसद से टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए लाइसेंस हासिल करने को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ”अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।”गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में केंद्र के साथ खड़ी रहेगी और उन्होंने सभी भारतीयों से इस मुश्किल समय में एकजुट रहने की अपील की।
जीवन रक्षक दवाओं की काला बाजारी रोकने की अपील भी की
गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह हर गरीब परिवार के खाते में छह-छह हजार रुपए पहुंचाए, ताकि मौजूदा संकट से निपटने में उन्हें मदद मिल सके। उन्होंने जांच बढ़ाने और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की काला बाजारी रोकने की अपील की। साथ ही युद्धस्तर पर अस्पतालों को ऑक्सीजन, चिकित्सा तथा अन्य उपकरण मुहैया कराने का भी अनुरोध किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
