Monday , 2 November 2026

दिल्ली में कोरोना से हालात बदत्तर, CM केजरीवाल ने अमित शाह लगाई मदद की गुहार

नेशनल डेस्क: दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से मदद मांगी है। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार बढ़कर करीब 30 प्रतिशत पहुंच गई है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग की है। बताया कि अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे। सीएम ने केंद्र सरकार को साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया कहने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक निजी अस्पताल ने शनिवार को बताया था कि उनके पास ऑक्सीजन की कमी है। शनिवार की रात दिल्ली में बड़ी त्रासदी होते-होते बची। केंद्र सरकार से जो मदद मिली है उसका शुक्रिया। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *