Saturday , 25 July 2026

हाथरस में युवती के साथ गैंगरेप और हत्या मामले में देश भर के लोगों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ गैंगरेप और उसके साथ किए गए अत्याचार के खिलाफ समाजसेवी संगठनों ने जमकर हल्ला बोला,,,,,,,लाल बत्ती चौक के समीप अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए संगठनों के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार और उत्तर प्रदेश प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की,,,,,,इस दौरान आरोपियों को इस जघन्य अपराध के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए युवती के परिवार वालों को न्याय दिलाने की मांग की गई,,,,,,,प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में अपराधी निरंकुश हैं,,,,,,,,उत्तर प्रदेश में हर रोज जघन्य अपराध हो रहे हैं,,,,,, अपराधी खुले घुम रहे हैं, सरकार और प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है,,,,,,,उन्होंने कहा कि एक युवती के साथ 4 लोग बलात्कार करते हैं,,,,,,,,, फिर जीभ काटकर उसकी रीढ की हड्डी भी तोड़ देते हैं,,,,,,,,,,, मगर यूपी सरकार ऐसे अपराधिक लोगों को पकडऩे की बजाए युवती की मौत के बाद उसके शव का बिना परिवारिक अनुमति के दाह संस्कार कर देते हैं,,,,,,,,,, और वो भी रात के अंधेरे में यूपी में बढ़ता अपराध एक बड़ा चिंता का विषय है,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बतादें कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पूतला भी फूंका,,,,,,दरअसल इस मामले को लेकर देश भर के लोगों में काफी गुस्सा हैं,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *