जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर युवा चित्रकार दीपक कौशिक द्वारा निर्मित व्यंग चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया,,,इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजकुमार मोर ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया,,, राजू मोर ने कहा कि रेखाचित्रों के माध्यम से नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों को चित्रकार ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से बड़े सहज भाव से समझाने का अनोखा प्रयास किया है। जिसमें सशक्त नेतृत्व के कठोर फैसले, धारा 370, चाइना पर नकेल, किसानों के हित का ध्यान, जगमग योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रष्टाचार पर नकेल, विदेश नीतियों, नई शिक्षा नीति को सुंदर ढंग से दिखाया गया है। दर्शकों के लिए योजना समझने में यह प्रदर्शनी कारगर सिद्ध हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं चित्रकार दीपक कौशिक ने बताया कि देश में सशक्त नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण आज भारत विश्व मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रहा है,,,देश का शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रहित में कुछ बेहतर करता है,,तो अपनी विद्या कौशल के माध्यम से उन योजनाओं में सहयोग करना चाहिए,,,
आपको बता दें कि भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म को सेवा सप्ताह के रूप में मने रहे है,,,जिसमें उन्होनें समाज के हित में अनेक कार्य करने की ठानी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
