बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम कि सबसे बड़ी राजदार और पंचकुला में हिंसा भडकाने की मास्टर माइंड मानी जा रही हनीप्रीत का रिमांड आज खत्म हो गया है। जिसके बाद आज हनीप्रीत और उसकी साथी सुखदीप को पंचकुला कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से कोर्ट ने इन दोनों को 23 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्णय लिया। पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कि गई हनीप्रीत और सुखदीप का पुलिस ने ज्युडिशियल रिमांड मागा था जिसके बाद कोर्ट ने हनीप्रीत और उसकी साथी सुखदीप को 23 तारीख तक अंबाला जेल में भेजने के आदेश दिए। फ़िलहाल हनीप्रीत को अंबाला जेल में रखे जाने को लेकर अंबाला पुलिस भी अलर्ट हो गई है और जेल के आस पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
