Sunday , 13 September 2026

गोल्ड लोन कंपनी से ही मिलावटी सोना दिखा किया बड़ा धोखा, 1 लाख के लोन के लिए फेर में पड़े कर्मचारी

कहते हैं कि सोना बड़ा ही सलोना होता है लेकिन सोने की मिलावटी चमक के पीछे एक गोल्ड लोन कंपनी धोखा खा गई। हैरान कर देने वाला ये मामला हिसार के अर्बन एस्टेट एरिया से सामने आया है। जहां एक युवक ने गोल्ड लोन कंपनी में मिलावटी सोना देकर तकरीबन 1 लाख 91 हजार का लोन ले लिया। मामले का खुलासा तो तब हुआ जब आरोपी युवक दुसरी दफे मिलावटी सोना लेकर कंपनी में लोन लेने गया। कर्मचारियों ने जब सोने की जांच की तो वो नकली निकला। शक के आधार पर युवक को पकड कर पुलिस के हवाल कर दिया गया। उनकी मांग है कि पुलिस प्रशासन उनके रुपयों की रिकवरी करवाए।

पुलिस ने इस मामले मे एक युवक को गिरफ्तार करके उसे रिमांड पर ले लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ धोखा धडी सहित अन्य धारओं के तहत केस दर्ज कर दिया। फिल्हाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
 
हालांकि इस पूरे प्रकरण कहीं कहीं गोल्ड लोन कंपनी की भी कमी हो सकती है। जिन्होंने पहली दफा तो ठीक से जांच पड़ताल नहीं की। फिल्हाल अब इस मामले में आगे पुलिस का क्या रूख होता है, ये देखने वाली बात होगी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *