Monday , 27 July 2026

शराब के नशे हरियाणा होमगार्ड के का हाइवोल्टेज ड्रामा, 2 महिलाओं संग बदतमीजी करने के संगीन आरोप

 हरियाणा पुलिस के होम गार्ड के आईजी हेमंत कसंल पर शराब पीकर ने दो महिलाओं व एक लड़की के साथ हाथापाई व मारपीट करने का संगीन आरोप लगा है। बता दें कि ये पूरा मामला पिंजौर का है। जहां बीती शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे पिंजौर निगम जोन की वार्ड 4 की रत्तपुर कालोनी में होम गार्ड के आईजी हेमंत कसंल पर शराब पीकर ने दो महिलाओं व एक लड़की के साथ हाथापाई व मारपीट करने का आरोप लगाया। आईजी की वोलंटियर महिला कुक अंजली ने बताया कि रात करीब साढ़े 8 बजे शराब पीकर आईजी हेमंत कंसल उसके घर के बाहर अपनी गाड़ी में आया और उसके घर की घण्टी बजाने लगा। उसके बाद साथ ही आईजी हेमंत कसंल भीतर घुस गया जिसने उसकी बेटी लवलिना के साथ मारपीट करने लगा जैसे ही उसने बेटी को बचाने की कोशिश की तो कसंल ने उसके साथ भी धक्का मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी। 

पास वाले वाले घर में रह रही महिला शशि बाला ने बताया कि आईजी कसंल ने उसके बाद उनके घर की घंटी बजा दी जैसे ही उसने गेट खोला तो कसंल ने उसे जोर से धक्का मार दिया। इस हगांमे को देखकर मौहल्ले के लोग मौके पर इकठठे हो गए।
काफी हगांमे के बाद पुलिस की टीम आईजी को जिप्सी में बिठाकर पिंजौर थाने चली गई। थाने में लोगा भी पहुंच गए खबर लिखे जाने तक थाने में लोग की भीड़ मौजूद थी और आईजी का मैडीकल करवाने व केस दर्ज करवाने पर अड़ी हुई थी। एएसआई आनंद ने कहा कि वो थाने में आई शिकायत पर इसके खिलाफ कार्यवाई करेगें। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *