टोहाना के चंडीगढ़ रोड पर उस समय सनसनी मच गई जब एक सब्जी रेहड़ी चालक करंट की चपेट में आने से अपनी जान गंवा बैठा। मामला आज यानि सोमवार का है। जहां मेडिकल एनक्लेव के पास खंबे से ग्रिल में करंट आने की वजह से रेहड़ी पर सब्जी बेचने वाले व्यक्ति की मौत हो गइ। मृतक व्यक्ति की पहचान टीबा बस्ती निवासी प्रेम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति सड़क पार करके दूसरे रास्ते से पानी पीकर वापिस अपनी सब्जी की रेहड़ी पर आ रहा था। इसी दौरान उसने डिवाइडर पर लगी ग्रिल को पकड़कर सड़क पार करने की कोशिश की। तभी अचानक ग्रिल व खंभे में करंट आया हुआ था। जिससे वो बेसुध हो गया। टोहाना के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के परिवार में उसकी पत्नी व तीन बच्चे है। आर्थिक हालत काफी नाजुक है। इसके परिवार में दो छोटे बच्चे है। लिहाजा परिजनों ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की गुहार लगाइ है। साथ ही उन्होंने इस लापरवाही के लिए बिजली विभाग को जिम्मेवार ठहराया है। फिलहाल शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया है जहां इसके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
