Sunday , 26 July 2026

दर्दनाक: बिजली ग‍िरने से 4 बच्चों समेत 5 की मौत, इलाके में पसरा सन्नाटा

हरियाणा डेस्क: बिहार में मानसून का कहर देखने को मिला है। यहां बिजली गिरने से चार बच्चो और एक महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ये घटना जिले के सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के सरोंजा पंचायत की है। मृतकों में अलग-अलग परिवार के चार बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे इलाके में सन्नाटा फैल गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



घटना उस वक्त हुई जब अचानक तेज हवा के साथ मुसलाधार बारिश हो रही थी। इसी दौरान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बच्चों के साथ बुजुर्ग महिला ने शरण ली। बारिश के साथ ही आकाश से बिजली पेड़ पर आ गिरी और उसकी चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतकों में 70 वर्षीय भोगिया देवी, 12 वर्षीय मनीषा कुमारी, 10 वर्षीय बादल कुमार, 12 वर्ष संजीता कुमारी एवं 7 वर्षीय सिमल कुमारी शामिल हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *