Sunday , 26 July 2026

देखिए हिसार से गायब हुए कौन- कौन से भाजपा-जजपा नेता, छप गए गुमशुदगी के पोस्टर

कांग्रेस नेता उमेद लोहान ने नारनौंद में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला, नारनौंद के विधायक राम कुमार गौतम और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए। भाजपा नेताओं पर उमेद लोहान ने तंज कसते हुए कहा कि ये तीनों ही नारनौंद हलके से गायब हैं और इन नेताओं ने नारनौंद की जनता को धोखा दिया है।

कांग्रेस नेता उमेद लोहान हरियाणा सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इलाके में पानी की समस्या है। अनाज मंडी का गेंहूं भी खराब हो गया, किसानों आढ़तियों को भारी नुक्सान भी हो गया। लेकिन फिर भी कोई समस्या सुनने वाला ही नहीं है। 

उमेद लोहान ने विधायक रामकुमार गौतम को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गौतम को विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि नारनौंद  हल्के से कोई नए सिरे से एमएलए बने और लोगों के काम करवाए। 

आपको बता दे कि कांग्रेस नेता उमेद लोहान ने नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्हांेने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *