Sunday , 1 November 2026

कानून व्यवस्था से हारा रेप पीड़िता का परिवार, अब सचिवालय के आगे दे रहा धरना

नाबालिक रेप पीड़िता को जब कानून व्यवस्था से न्याय नहीं मिला तो उसके परिजन सचिवालय के सामने ही धरने पर बैठ गए। मामला पानीपत का हैं। जहां न्याय की मांग को लेकर रेप पीड़ित और उसके परिजन अब धरने पर बैठे हैं। 
बता दें 9वीं कक्षा की छात्रा से लगभग दो महीने पहले बापौली में बलात्कार हुआ था। लेकिन तब से लेकर अब तक पीडिता के परिजन न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। पीड़िता के परिजनों ने कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठाते हुए आरोप लगाए है कि आरोपियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई ही नहीं हुई है।
पीड़िता के परिजनों ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि पीड़ित के परिजनों ने भाभी पर भी संगीन आरोप लगाए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *