Sunday , 26 July 2026

हत्या का एक ऐसा केस जिसमें हत्यारे ने मृतक को ही बता दिया लूटेरा, पुलिस भी हुई हैरान!

यमुनानगर के कैंप इलाके में 22 दिन पहले एक युवक पर हमला हुआ था। जिसके बाद घायल युवक अस्पताल में भर्ती था और 4 दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। तो वहीं अब इस मामले में पुलिस ने युवक के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप था कि ललित अपने दोस्त की पत्नी को छोडने दोस्त के साथ सुसराल गया था। वहां पर उसके दोस्त के साले के साथ उसका विवाद हो गया था। लेकिन पुलिस ने जब मामले की तफतीश की तो कहानी कुछ और ही निकली। पुलिस ने पाल नामक एक युवक को गिरफतार किया और बताया कि उसने पाल नाम के आरोपी ने तो ललित को ही लूटपाट का आरोपी बना दिया। 

पुलिस को ये बताया कि ललित अक्सर लूटपाट को अंजाम देता था और उसका पाल के साथ लूटपाट के दौरान ही झगडा हुआ था। तभी पाल ने ललित पर चाकूओ से हमला कर दिया। 

हालाकि ललित की गर्दन पर धारधार हथियार से चोट के निशान थे लेकिन पाल का कहना है कि उसने चाकू से हमला किया और बाद में वह अस्तपाल में दाखिल रहा और 18 दिन के बाद उसकी मौत हो गई फिल्हाल पुलिस ने पाल को गिरफतार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *