Saturday , 12 September 2026

रणदीप सुरजेवाला को अनिल विज ने दी चेतावनी,‘राजस्थान से पहले हरियाणा के विधायक संभाले सुरजेवाला’

अपने बेबाकपन के लिए मशहूर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया है। मंत्री अनिल विज ने राजस्थान में मचे सियासी उठापटक के बाद कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से अपने ही लोग संभाले नहीं जाते।
मंत्री अनिल विज ने जहां राजस्थान कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया तो वहीं उन्होंने रणदीप सुरजेवाला पर भी तंज कसा है। अनिल विज ने निशाना साधते हुए कहा कि सुरजेवाला को राजस्थान की बजाय हरियाणा के विधायक ही संभाल लेने चाहिए।
गृह मंत्री अनिल विज ने जहां कांग्रेस पार्टी को अपने निशाने पर लिया तो वहीं उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराधों को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध कम हुए हैं। अनिल विज ने बदमाशों को चेतावनी देते हुए कि जिनकी मौत बुला रही होगी, सिर्फ वे ही हरियाणा आएंगे।
हरियाणा के गृह मंत्री किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। कई दफा तो अपने विरोधियों पर तीखी प्रतिक्रिया देने से भी पीछे नहीं हटते। इसलिए तो मंत्री अनिल विज राजनीति में गब्बर के नाम से भी मशहूर हैं। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *