फतेहाबाद के निकटवर्तीं गांव बड़ोपल में दो गाडिय़ों के बीच टक्कर हुई जिसके बाद कार में भयानक आग लग गई,,,,,बतादें कि इस दौरान दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया,,,,,,,, तो वहीं दूसरी गाड़ी के चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं,,,,,,,, जिसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है,,,,,, वहीं मामले में डीएसपी अजैब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी,,,,, कि गांव बड़ोपल के समीप दो गाडिय़ां दुर्घटनाग्रसत हो गई,,,,,, और इस दौरान एक गाड़ी में अचानक आग लग गई है,,,,, जिसके बाद सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वैगनार कार जिसमें आग लगी थी,,,,,, उसमे बैठे व्यक्ति की जलने के कारण मौत हो चुकी थी,,,,,,बताया जा रहा है कि कार में गैस किट लगी हुई थी,,,,,और दुर्घटना के बाद किट ने आग पकड़ ली जिसके कारण पूरी कार जलकर राख हो गई,,,,,फिलहाल पुलिस और सीएफएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी,,,,, और मामले की गहनता से छानबीन कर रही है,,,,,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
