7 JULY 2020:- बीती रात एक सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा के पुत्र की मौत हो गई। मृतक युवक पंजाब के मानसा में तैनात था। बताया जा रहा है कि प्रहलाद सिंह बीती देर रात अपने ननिहाल एमपी सोत्र जा रहा था कि रास्ते में सड़क हादसा हो गया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुआ बताया कि मृतक प्रहलाद सिंह पंजाब के मानसा जिले में नारकोटिक्स सेल में तैनात था। उसे सूचना मिली थी कि उसकी नानी की तबीयल खराब है इसलिए वह रात को ही अपनी गाड़ी से ननिहाल जा रहा था। गांव चंदोकलां के समीप पहुंचा तो वहां अचानक नील गाय आगे आ गई। वहां तीव्र मोड़ होने के कारण वह अपनी गाड़ी पर संतुलन नहीं बना पाया और उसकी गाड़ी सड़क किनारे किसी दिवार से टकराते हुए एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता बलदेव ग्रोहा के युवा पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
