नई दिल्ली 23 April 2019 : भारत में फिलहाल क्रिकेट फीवर चल रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं आईपीएल सीजन 12 की जो अपने पूरे रंग में है। जी हाँ और इसी को देखते हुए रिलायंस जियो ने अपना नया पैक लॉन्च कर दिया है जिसे क्रिकेट सीजन डेटा पैक के नाम से जाना जा रहा है। 251 रुपये वाला ये प्लान क्रिकेट फैंस के लिए लॉन्च किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डेटा और कॉलिंग से भरपूर
इस पैक में यूजर्स को 51 दिनों के लिए रोजाना 2 जीबी 4जी डेटा मिल रहा है,यानी की यूजर्स को 51 दिनों के लिए कुल 102 जीबी डेटा मिल रहा है। एक बार डेली लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स डेटा का इस्तेमाल 64 केबीपीएस की स्पीड से चला सकते हैं। बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को कोई भी वॉयस या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है।वहीं ये एक स्पेशल पैक है जो कुछ समय के लिए ही उपलब्ध है। ज्यादा जानकारी के लिए यूजर्स माय जियो एप या 1991 पर कॉल कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को एक्सक्लूसिव वॉलपेपर और उनकी पसंदीदा टीम का लोगो मिलता है। इसके अलावा जियो यूजर्स को ये मौका देता है जिससे वो अपने टीम के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
