16 April 2019 : दिन प्रतिदिन आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन्हें अंजाम देने वालों को न तो कानून का डर हैं और न किसी अंजाम की परवाह। ऐसे ही एक आपराधिक वारदात का वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स लोहे की रॉड से युवक को बुरी तरह से पीटता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सड़क पर खड़ी स्कूल बस निकलती है तभी दूसरी ओर से एक शख्स हाथों में लोहे की रोड लिए सड़क के दूसरे किनारे खड़े दो लोगों में से एक पर हमला कर देता है। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि हमला करने वाला शख्स लोहे की रॉड अपने पीछे छुपा कर लाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हमलावर ने अपने हाथों में रॉड पकड़ी हुई है जोकि उसने अपने पीछे छिपा रखी थी। हमलावर ने आते ही सड़क किनारे खड़े युवक पर हमला कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है कि इस हमले में युवक की मौत हो गई। हमलावर ने दिनदिहाड़े सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया वो भी उस वक्त जब वहां लोग मौजूद थे। अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावर को कानून और पुलिस का तनिक भी डर नहीं है। दिनदिहाड़े घटी इस खुनी वारदात को पुलिस की नाकामी कहे या हमलावर का बेफिक्र और बेखौफ अंदाज जो उसे न तो पुलिस का कोई भय है और न ही इसके अंजाम की कोई परवाह।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
