Tuesday , 28 July 2026

पूर्व कृषि मंत्री का मादी सरकार पर वार , बोले मोदी सरकार जा रही, कांग्रेस सरकार आ रही है  

टोहाना, 9 मई(नवल सिंह): जैसे जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है राजनितिक दलों का चुनाव प्रचार ओर जोर पकड़ता जा रहा है। वहीं पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने भी टोहाना शहर की विभिन्न कॉलोनियों का दौरा कर पार्टी प्रत्याक्षी के पक्ष में लोगों से वोटों की अपील की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने परमवीर सिंह का जोरों से स्वागत किया। इस दौरन परमवीर सिंह ने पार्टी प्रत्याशी अशोक तंवर के लिए वोट मांगे तो वहीं सत्ताधारी पार्टी  को घेरने से भी नहीं चुके और भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।
परमवीर सिंह ने जहाँ भाजपा सरकार पर धोके से वोट लेने का आरोप लगाया तो दूसरी ओर कांग्रेस को एक सच्ची पार्टी बताया। न्याय योजना के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश में 25 करोड परिवारों को फायदा पहुंचेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह मोदी की तरह झुठा वायदा नहीं है। परमवीर सिंह ने यहाँ तक कहा कि कांग्रेस सरकार आ रही है मोदी सरकार जा रही है। मोदी का भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आ रहा है। वो टोहाना के शहरी क्षेत्र में अशोक तंवर के लिए वोट की अपील कर रहे थे। इस मौके पर अलग-अलग पार्टियों से सर्मथक कांग्रेस में शामिल भ्भी हुए जिनका स्वागत करते हुए परमवीर सिंह ने उनका मान-सम्मान का वायदा किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *