रेवाड़ी, 18 फरवरी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा इलाके में चल रही आतंकी गतिविधियों के दौरान आज सुबह फिर सेना के 4 जवान शहीद हो गए जिनमे से एक जवा रेवाड़ी जिले के राजगढ़ गांव का रहने वाला है। करीब 25 वर्षीय हरीसिंह साल 2011 में सेना में तैनात हुआ था जोकि आज सुबह शहीद हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गांव के बेटे की शहादत की खबर जैसे ही आज सुबह गांव पहुंची तो ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हरिसिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था जिसकी शादी करीब 2 साल पहले ही हुई थी। शहीद हरी सिंह के 1 साल का बेटा भी है। करीब 8 साल पहले हरि सिंह के सिर से पिता का साया भी उठ चुका था। ग्रेनेडियर के पद पर तैनात हरिसिंह हाल ही में नायक के पद पर पदोन्नत हुआ था।
इसे लेकर जब शहीद हरि सिंह के चचेरे भाई से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वैसे तो यह परिवार के लिए एक दुख की घड़ी है लेकिन उन्हें गर्व भी है कि उनका बेटा देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आतंकी हमले बेहद चिंता का विषय है सरकार को ऐसे में कड़ा कदम उठाने की जरूरत है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
