Thursday , 29 October 2026

पुलिस ने लूट की वारदातों को सुलझाते हुए 5 लोगों को किया गिरफ्तार

पिछले दिनों ​2 ​पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदातों को सुलझाने में सिरसा पुलिस ने कामयाबी हासिल की। पुलिस ने ​लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पकडे गए​ सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहें है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने लूट की बात कबूली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

सिरसा के बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने पंजाब के बठिंडा पुलिस द्वारा पकडे गए 5 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया,जिसके बाद आरोपियों को पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सिरसा ज़िले में 5 लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। इनमे 2 पेट्रोल पम्प लूट, एक शराब के ठेके पर लूट,एक व्यापारी से लूट और एक स्कूटी के लूट की बात आरोपियों ने कबूली है। फ़िलहाल आज आरोपियों को कोर्ट में पेश ​किया गया जहाँ से सभी को ​जेल भेज दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *