जींद, 4 फरवरी(रोहताश भोला): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि 15 दिन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का एक अन्य पार्टी से हरियाणा में गठबंधन होगा। यह गठबंधन लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव लड़ेगा और हरियाणा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की जीत निश्चित थी लेकिन सरकारी तंत्र का कुछ लोग शिकार हो गए और उनकी पार्टी की हार हुई। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उनकी पार्टी ने स मानजनक वोट हासिल करके दूसरी पार्टियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सैनी यहां सैनी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि तीन पार्टियों के नेता उनके संपर्क में हैं। अब यह फैसला उनके कार्यकर्ताओं को लेना है कि वे किस पार्टी से गठबंधन करेंगे। उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि 15 दिन में इस गठबंधन का ऐलान कर दिया जाएगा और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की जीत निश्चित थी लेकिन भाजपा ने एक साजिश के तहत उनके लोगों को बरगला लिया और जीत हासिल की। पार्टी का यह पहला चुनाव था। यह चुनाव काफी कुछ सिखा गया है। इसलिए आगे से कमियों को दूर करते हुए नए जोश के साथ चुनाव लड़ा जाएगा और जीत हासिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह किसी वर्ग विशेष के खिलाफ नहीं हैं। उनका मकसद सभी वर्गों को उनकी जनसं या अनुसार उनका हक मिलना चाहिए। उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर तीन पार्टियों ने उनके साथ गठबंधन करने का प्रस्ताव रखा है। जल्द ही यह गठबंधन होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
