Thursday , 10 September 2026

खुदाई के दौरान मिले पुराने हैंड ग्रनेड

पठानकोट, 22 दिसंबर : पठानकोट के खत्री सभा भवन के नजदीक मंदिर में बाउली की खुदाई के दौरान बम्ब जैसी चीच मिलने से मंदिर में दहशत फ़ैल गई। खुदाई के दौरान जब मिट्टी हटाई गई तो नीचे से कुछ धातु जैसा निकला लेकिन जब एक के बाद यह कई संख्या में निकले तो सेवा कर रहे लोगों में डर बैठ गया । हुआ यूँ कि खुदाई के समय जो चीज जमीन से निकली वो देखने में हूबहू हेंड ग्रनेड की तरह है जिसे देखकर वहां मौजूद लोग डर गए। पहले तो उन्होंने इसे लोहे की धातु समझा लेकिन जब वो काफी संख्या में मिले तो लोगों को शक हुआ और इस बारे में पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन से निकली वस्तु को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि इस धातु की जाँच करवाई जाएगी जिसके बाद ही कुछ पता चलेगा कि जमीन से निकली धातु क्या है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *