नेपाल में सेना का एक हेलिकॉप्टर बुधवार सुबह क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये हादसा मुक्तिनाथ के पास हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब हेलिकॉप्टर जमीन से 12,800 फीट की ऊंचाई पर था। ये हेलिकॉप्टर सिंगल इंजन का सेसन 208 था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हेलिकॉप्टर ने सुरखेत के हुमला हेडक्वार्टर उड़ान भरी थी। इसे सुबह सात बजे सिमिकोट पहुंचना था। लेकिन मुक्तिनाथ के पास ये हादसे का शिकार हो गया। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप महानिदेशक राजन पोखरेल ने काठमांडू पोस्ट से बातचीत के दौरान कहा कि पायलट किरण भट्टाराई और सह-पायलट आदित्य नेपाली की इस दुर्घटना में मौत हो गई है।
बता दें कि इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कार्गो और पैसेंजर सर्विस दोनों के लिए किया जाता था। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हेलिकॉप्टर झा़ड़ियों के बीच गिर गया और उसमें आग लग गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
