Friday , 11 September 2026

आढ़ती की दुकान पर लाखों की डकैती,15 लाख 58 हजार की हुई लूट

टोहाना, 12 दिसंबर(नवल सिंह): टोहाना अनाज मंडी में एक दुकान पर लुटेरों ने पिस्तौल की नौक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने देर रात दूकान नंबर- 119 को निशाना बनाया और करीब 15 लाख रुपए पर अपने हाथ साफ़ किया।
पीड़ित भीम सैन डीजीपी यशपाल सिंघल का बड़ा भाई बताया जा रहा है जोकि टोहाना अनाज मंडी में आढ़त कि दुकान करते हैं। देर रात हथियारों से लैस दो अज्ञात युवक मौका पाते ही घर में घुस गए और दम्पति को कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद लुटेरों ने अलमारी का ताला तोडा और उसमें रखा पैसों का बैग लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने दम्पति को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जोगिंदर शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी वहां पहुंचे और आरोपियों को जल्द काबू करने के आदेश पुलिस को दिए। बताया जा रहा कि आरोपियों ने अपने चेहरों को रुमाल से ढका हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *