फतेहाबाद, 21जुलाई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के गांव बडोपल मे पिछले दिनों व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने घर की छत पर सोए हुए रोहताश नामक व्यक्ति की एक तेजधार हथियार से हत्या की थी।
डीएसपी उमेद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक रोहताश का अपने ही पड़ोस की एक विधवा महिला के घर आना जाना था। विधवा महिला के बेटे ने मृतक युवक के अपनी माँ के साथ अवैध संबंधों के शक के चलते रोहताश को उस समय मौत के घाट उतार दिया जब मृतक अपने घर की छत पर अकेला सोया हुआ था। आरोपी राजेश ने हत्या कि इस घटना को अपने दूर के रिश्तेदार पवन और विनोद के साथ मिलकर अंजाम दिया।
पुलिस ने मामले की कार्यवाही करते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड मांगा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
